The Inspired Foundation
Published on: June 19, 2026
दा इंस्पायर्ड फाउंडेशन के उद्देश्य।
1. धर्म के प्रति जगरूकता तथा प्रचार प्रसार करना था देश व राष्ट्रहित में सामाजिक और धर्मिक कार्यक्रमों का संचालन करना एवं कराना, तथा नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य कला और संस्कृति का प्रचार-प्रसार और विकास करना तथा बच्चों के लिए मंदिर बाल बिहार आदि प्रारंभ करना, धर्मिक कार्य से संबंधित अन्य हितकारी कार्य करना जिससे समाज का कल्याण हो।
2. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति लोगों को जगरूक करना एवं सभी विषयों के संबंधित पाठ्यक्रमों का संचालन कर उन्हें शिक्षा प्रदान कराना तथा। के. जी. प्राइमरी, नर्सरी, प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, आई.टी.आई कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना व संचालन करना।
3. समाज में लोग कल्याण के समस्त कार्यक्रम बिना किसी धर्म, जाति, वंश एवं लिंग के भेदभाव आधार पर संचालन करना, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना तथा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देना दलित कमजोर वर्ग के लोगों को राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयास कराना तथा सरकारी एवीएन गैर सरकारी सरकारी योजनाओं की सूचना की जानकारीयों को उन तक पहुंचाना।
4. गरीब एवं असहाय, विकलांग, अपंग, बेसहारा, विधवा/ परित्यक्ता महिला, बालक/ बालिकाओं/ महिलाओं/ पुरुषों के शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र, आश्रम, छात्रावास, व्यवसायिक प्रशिक्षण, खेलकूद प्रषिक्षण तथा विशेषज्ञों का सेमीनारों की स्थापना व संचालन तथा षिविरों का आयोजन कर इनका मार्गदर्शन करना।